Tuesday, January 20, 2026

All the lives

 Imaginations are either hijacked or taken off

When emotion runs into their brackets.

That's why buddhism taught the concept of Madhyamaka

Beacuse extremisms of sayings are reactive not proactive


Watching other's and living the same morning ,are never same

Everyone has struggles ,failures and toughness alot to survive

That's why it's said that to know the hardships wear your father's shoes,

 then you will realise the pleasure or pain what exists

But things which are expressed should be looked glorious

 is the imagination of the people. 

Everybody thinks he has the worst phase and 

the rest world are on cloud nine

Paths are neither gentle nor smooth as it appears

 in the whole journey of the fairy tales 

For all the travellers, they must have courage to fight, 

patience in facing sufferings and t

he determination to reach out your destinations.

because only paths never decide the reaching,

 the travellers need to accept ups and downs of the faults met through 


In the sample of world which I have seen yet 

People carry a lot of hypocrites behind the laughter 

which seems glorious in the imagination 

There is none as it seems to me who can hold your shoulder like your parents 

People show and watch the holding 

so that they can just click a picture for short or long at all with hidden beliefs 


It can be well imagination to say

 other's lives are fostered in the springs 

A little use of cerebrum can make clear the truth that, in everyone's life the deserts snatch the flowers and leave thorns with them as they don't have enough water.


What... every dream! Only for a single dream, people die many times to get the new life and even then fail in many attempts.

Without bleeding none of the eggs hatches out, none of the sapiens cries firstly 

 It's a life not a drama where good-good-good things are happened

 to seek audience attention.


Yes ,it's bitter truth that the males are born with a bundle of blessings that's ofcourse the bane of the society which we do make abusively. 

But it should be thought that the people with higher the blessings have higher the responsibilities , you can see the fathers as well 

Irrespective of that I don't have any intention 

to belittle the responsibilities of our mothers as the evils in society exist a lot. 


How can it be imagined a person of Bihar gets all the bests, 

it's not a beautiful drama from the utopian setups

 stretch of Switzerland which itself faces negative aspects.


Hmm... by the way thanks for the roses and desert of life 

The people succeed are seen interviewed (safin Hasan)of telling that

 he couldn't be there if they had not the desert in his life. 

He says that when people ask him that what does he want to change in his life ,he says nothing because deficiency of materials is obviously a good resource in itself and as it's known to all that need is the mother of invention.



Hellow dear, life is neither too bitter nor too sweet. 

It's the combination of both. Either Mine or yours. 


That's how it is said well enough by someone personal ,

that is close to my heart that -

 I learnt the importance of silence by speaking,

 I learnt to walk by falling,

Walking in the crowd made me feel the real meaning of loneliness,

 Being very sad, I felt the real value of pleasures,

Whenever I went away from home, I learnt the importance of family

And then I knew the importance of love

 When I used to criticise people ...

 

कृष्ण: गचकी

 के पीड़ा को हिचकोले कह कर 

लुत्फ़ उठाना ही जीवन है।




https://youtu.be/AnlCPdB4OA4?si=byolOky0ypZAXpku
https://youtu.be/OMhGvmQeHzA?si=OhG8lhUorgnyiEI2







Sunday, August 31, 2025

Zee Tv Event

 हम जितना ही अध्ययन करते हैं 

 हमें उतनी ही अपनी अज्ञानता का आभास होता है। ~SSA wall 🧱 








Sunday, August 3, 2025

 






३अगस्त २०२५ श्रावण शुक्ल पक्ष अष्टमी

 जब कोई रिश्ता आपको असीमित प्रेम और लगाव दे, इतना की आप कभी उसे बराबर ना चुका पाएं तो आप उस रिश्ते को ज्ञान माग से लें और उस भाव को अपने रिश्ते जो क उसी के समतुल्य हैं या अन्य रिश्तों पर प्रयोग करके देखें यकीन मानिए आप कुछ अद्भुत काय कर रहे होंगे और इसी माध्यम से आप अपनी उस रिश्ते के भाव को फ़ैला रहे होंगे जोक आपकी उनके प्रति कृतज्ञता को सम्बोधित करती हुई आपको सुख देगी। तत्कालीन उदाहरण मेरे द्वारा अनुभव किया गया है मैं पूज्य दादाजी के दाह संस्कार के लिए घाट पे खड़ा था। लोग लकड़ी खरीदने के लिए गए तभी बारिश शुरू हुई मैं , मेरा छोटा भाई और बड़े पापा अकेले उनके पास रहे। और उसी समय मुझे रोना आया जो क उनकी मृत्यु के पश्चात पहली दफा था जो इतना झकझोर कर रुलाया मुझे और काफी देर रुलाया। उनके साथ व्यतीत की गई बहुत सारी बचपन से अबतक की घटनाएं कुछ मिनट में एक एक करके आती गई और मुझे रुलाती गई। एक पंिक्त जो हरेक घटना के याद में रोने के पश्चात मेरे मन से नकली वो यही थी क

 "आपने हमारे (मेरे एवं बाबा के ) रिश्ते को इतना कुछ दया, मैं इसका ऋण अपने रिश्तों को अवश्य चुकाऊंगा और खास करके जब मैं दादा बनूंगा तब तो मैं पक्का आपकी इस प्रेम को दोहराऊंगा। "

Monday, July 14, 2025

ये धूप एक सफर...

 









The Song 





श्रावण कृष्ण पक्ष तृतीया 
१३ जुलाई २०२५

कुछ रातों के कब्जे
 हमारे हाथ नहीं होते 
ये वो किवाड़ हैं जिनसे 
हमारे घर संवरते हैं 
कभी वो टूट जाएं तो 
ये रातें कांप जाती हैं 
दिया फिर मद्धिम न होके 
सीधे वो बुझ जाते हैं 

रिश्ते भाव होते हैं, 
व्यक्ति -वस्तु नहीं होते 
अपने औ पराए लोग 
हमारे भाव संवारते हैं 
तमीज और काबिल दुनिया में 
वो बचकानी फितरत नहीं दिखती 
वो अब बचपना ढूंढों 
जो तुम बचपन में जीते थे 
किसी से रूठ जाते थे 
तो जल्दी लौट आते थे 
हफ्ता, पक्ष लग जाए 
तो बाबू क्या बड़े तुम फिर 

एहसास गहरे हों जब तो
 वो जेहन में नहीं दबते 
मगर उन गड्ढों में प्यारे 
,मछलियां को भी रख सकते 
रिश्ते दर्द नहीं देते 
ये तो कुछ भाव होते हैं 
ये उनके छाप कुछ कुछ 
हैं जो गा बेगाह खटकते हैं 

रस्ते चलते कहां हैं वत्स 
ये तो बस माध्यम होते हैं 
चालक के सहारे ही 
ये अपना सपना जीते हैं 
कुछ मंजिल नहीं मिलती 
तो उसके कारण होते हैं 
खास नहीं दिलाते तो 
कमसेकम तजुर्बा दे जाते 

दोस्त शातिर होते हैं 
और ये उनका धर्म होता है 
तुम्हें प्रेमिका से भेंट कराने का
उनका कर्तव्य होता है 
उनकी शातिरता तब चुभती है 
जब वे गद्दारी करते हैं 
मगर रुक के सुनो प्यारे 
वो भी हमउम्र बच्चे होते हैं 
कहते हैं कि माफी से बढ़कर
 जहां में और क्या है जी 
सितारे अपने हों फिर तो 
ये सौ सौ बार काफ़ी है जी 


सफर में धूप होती है 
पर ये भी हमें गंवार होती है
वही धूप है जो कभी रस्ते झुलसाती है 
कभी कलियों को छू करके 
यही सुमन खिलाते हैं 
ये धूप ही है जो 
कभी तो लू में उड़ती है 
कभी नदियों से गुजरे तो 
जलवाष्प ढो लेती है 
 
~Kumar Pavan


Marvellous commendation ever I got on this poem~













Saturday, June 21, 2025

धूप, धूल और धन्यवाद






 हमने वो गांव देखा है,

गली खलिहान देखा है।

गली की झिटकी से लेकर ,

खुला आसमान देखा है ।

शहर की चकचकी सड़कें ,

हमारा धन्यवाद तुमको।

ये जो रफ्तार दी तूने ,

किसी दिन मैं चुकाऊंगा ।

मैं तुमको गुनगुनाऊंगा।।


हमने वो रात देखा है,

बिन बिजली के तार देखा है।

छुटकी डिबरी से लेकर ,

तड़ित का आग देखा है।

शहर की झिलमिली बिजली,

हमारा धन्यवाद तुमको ।

ये जो रोशनी दी तूने,

किसी दिन मैं चुकाऊंगा ।

मैं तुमको गुनगुनाऊंगा।।


हमने बुखार देखा है,

और बारम्बार देखा है ।

नन्ही फुंसी से लेकर ,

बड़े आघात देखा है ।

शहर के ओ दर अल शिफा,

हमारा धन्यवाद तुमको ।

ये जो संजीवनी दी तूने ,

किसी दिन मैं चुकाऊंगा ।

मैं तुमको ...


हमने वो पाठ देखी है,

खंडहर प्रयोगशालाएं देखी हैं।

शिक्षकों की अल्पता से लेकर ,

बिन उनके मौज देखी है ।

शहर के ओ सुलभ मक़तब,

हमारा धन्यवाद तुमको ।

ये जो विस्तार दी तूने ,

किसी दिन मैं चुकाऊंगा ।

मैं तुमको...


हमने बरसात देखा है ,

कमर तक बाढ़ देखा है ।

सोंधी माटी से लेकर ,

कोस भर सुखाड़ देखा है ।

शहर के ऊंचे निचे तल ,

हमारा धन्यवाद तुमको ।

जो उत्कर्ष दी तूने ,

किसी दिन मैं चुकाऊंगा ।

मैं तुमको ...


हमने वो सूद देखा है ,

पैंचा उधार देखा है ।

दही की बैना से लेकर ,

कर्ज की गाय देखा है ।

शहर के ओ, ईएमआई ,

हमारा धन्यवाद तुमको ।

ये जो सपना संभाला तूने ,

किसी दिन मैं चुकाऊंगा।

मैं तुमको...


हमने तंगहाली देखा है,

फटे बनियान देखा है ।

कलम की किल्लत से लेकर ,

होरी की जान देखा है।

शहर के ओ खुले कारोबार ,

हमारा धन्यवाद तुमको।

ये जो व्यापार दी तूने ,

किसी दिन मैं चुकाऊंगा ।

मैं तुमको गुनगुनाऊंगा



हमने वो जात देखा है ,

उसी की पात देखा है ।

छूत, दुत्कार से लेकर,

भोज का भात देखा है ।

शहर के थोड़ी निष्पक्ष सी दुनिया 

हमारा धन्यवाद तुमको ,

जो पहचान दी तूने।

किसी दिन मैं चुकाऊंगा ,

मैं तुमको गुनगुनाऊंगा ।

मैं तुमको गुनगुनाऊंगा।।




 

Saturday, May 24, 2025

पगडंडियां





 मिल जायेगा कारवां अरे ओ रह गुजर 

गांव का बरगद और पगडंडियां संभाल रखना 


ढलेंगी उम्र तमाम और बनेंगे नवीन दरख्त 

लंगोट बांधते वक्त लंगोटिया यार याद करना 


लाख तुम उड़ जाना हवाई जहाज में पर 

साइकिल का चैन चढ़ाना याद रखना 


रॉकेट बना लो भले तुम अपने विवेक से 

पर गांवों वाले मास्टर साहब का पहाड़ा संभाल रखना 


घूम लो घुमारी ये गोल दुनिया की 

मां की आंचल का सिरहन संभाल रखना 


मिठाईयां, पकवान और न जानें क्या क्या 

पर उम्र भर दाल भात चोखा याद रखना 


लाख कर लेना तुम दोस्ती यूहीं राह चलते चलते 

स्कूल की छुट्टी में निकलते वक्त उस कंधे का भार याद रखना। 


अक्सर चाहने लगेंगे  लोग ,  तेरे काबिलियत और दौलत देखकर 

रुपए जोड़कर वो बैडमिंटन और लूडो खरीदना याद रखना। 


लगने लगेगा तुम्हें गर कभी की बड़े उलझ से गए हो ज़िन्दगी में

 तो दस अंकों के नंबर मिलाना और सारी अनकही उलझन  उड़ेल आना 



बड़े मशहूर शायर की शायरी  या दुनिया की बेहतरीन थियेटर में भी 

गर कभी सूना सूना सा लगे 

तो मिलना उसी बाजार में और दो चार फूहड़ किलकारियां याद कर आना 




जब किसी बड़े होटल में हजारों का खाना खाकर भी लगे की संतोष न हुआ 

तो साथ बैठकर एक ही थाली में खिचड़ी खाना याद करना। 



वो क्या है न कि तुम थोड़े स्वार्थी होने लगोगे उम्र ढलेगी तब, बाल बच्चों के खातिर 

सुनो, उन बेकसूर बच्चों की परवरिश करने के लिए उनका मुझ से रिश्ता न तौल देना 


रात में दिन की तरह उजाला में रहोगे तुम रहते भी होगे 

पर अंधरिया में खटिया पर लेटकर आसमान निहारना याद रखना । 


जूते पहन पहन कर जब थक जाओ तुम दिन भर ऑफिस के मैन्युअल में 

आइसक्रीम के लिए नंगे पैर दौड़ जाते थे तुम दहकती गली में, याद रखना। 


मेट्रो की रफ्तार में भी जब तुम्हें देर होने का डर सताने लगे 

तो 10 किलोमीटर के लिए 2 घंटे टमटम पर चढ़ना याद करना 


ये मेले में आसमानी झूला अवश्य झूलना तुम बड़े शौक से

पर भूसे भरे बैलगाड़ी पर दोस्तों  के साथ उछलना याद रखना। 


AC की ठंडक और इनवर्टर की लत में गर कभी चार छह घंटे बिजली चली जाए 

तो रात रात भर ताड़ के पंखे झलकर जो हाथ तुम्हें सुलाया करती थीं याद करना 


एकाध किलोमीटर पैदल चलकर जब तुम थकने लगो 

तो चार चार कोश तक बाबा की उंगली पकड़कर घंटों चलना याद रखना 





पुरानी चीज से सुने हैं कि ऊब जाया करते हैं लोग, 

मिलना तू उसी मोड़ पे मुझे 

हर शय जहां हसीन थी, जहां हम तुम थे अजनवी 



ये इक्कीसवीं बाईसवीं सदी की चकाचौंध में जब तुम्हें हाइपरटेंशन सताने लगे 

तो बैठना किसी शाम और प्रेमचंद, रेणु और दिनकर से मिल आना।


















By Kumar Pavan (KP)






















आत्म दीपो भव:~ बुद्ध

 अब के दशक में सोशल मीडिया हमारा वो प्रदर्शनी बन चुका है जहां पर हम अधिकांशतः अपने उन एस्पेक्ट्स को दिखाते हैं जो हमारे जीवन का सबसे उज्ज्वल होता है, या कुछ मायनों में हम अपने असलियत को छुपाते हुए  खुद को खुश इत्यादि दिखाने का प्रयास कर रहे होते हैं।

 अब ऐसे में जो दर्शकगण हैं उनपर यह निर्भर करता है कि वो कितना अपने ज्ञानेंद्रियों का इस्तेमाल करते हैं और कितना अपने समझ का। 

यकीन मानें चाहे कितनी भी खूबसूरत नायिका हों उनकी सौंदर्य को जीवित रखने के लिए चुकाई गई कीमत हम समझ नहीं पाते कुछ क्षण को हमें लगता है कि सिर्फ़ हम ही हैं वो जो परेशानी में हैं और बाकी दुनिया तो हसीन है। क्या आप जानते हैं या ध्यान रख पाते हैं कि बहुत सारी नायिकाएं पता नहीं कितने साल तक तो मनपसंद व्यंजन नहीं खा पाती हैं डाइटिंग के चक्कर में, दर्जनों ऑपरेशन हो सकता है उनके नाक नक्श को ठीक दिखाने के लिए जोकि वास्तव में काफी पीड़ादायक भी होता है। लता मंगेश्कर जी को एक बार पूछा गया कि आप दुबारा जिंदगी चाहते हैं? तो उन्होंने कहा कि जरूर, मगर मैं दुबारा लता मंगेशकर नहीं बनना चाहती क्योंकि लता मंगेशकर की तकलीफें सिर्फ मैं ही जानती हूँ।

जब भी हमें तथाकथित या अपने कसोटी पर किन्हीं सफल लोगों को देखते हैं तो हम पर निर्भर करता है कि हम सिर्फ़ आंख का इस्तेमाल करें या दिमाग का भी, क्योंकि रील देखने की गंदी लत ने हमें सोचने देने का समय खींचlलिया है और ये बढ़ भी  रहा है हम इम्पेशेंट होकर सिर्फ़ अपने ज्ञानेंद्रियों पर शिफ्ट होते चले जा रहे हैं और इसी का नतीजा है कि हमें आए दिन यह लगते रहता है कि दुनिया हरी भरी है और हम रेगिस्तान में हैं। यकीन मानिए ऐसा नहीं है। सब अपने अपने जीवन में अपने हिस्से का कीमत चुका कर आगे बढ़ रहे हैं। और उनमें भी जो वास्तविक हैं उनका कुछ ठीक भी पर जो बनावटी हैं उनका तो छोड़ ही दीजिए और विश्वास कीजिए आज के इस सोशल मीडिया प्रदर्शनी में अधिकांश दर्शन बनावटी ही है। ध्यान रखें कि सबसे अधिक मेगा पिक्सल का भी फोटो को झूम करने पर धुंधला या फटा फटा सा दिखता है। Come closer to know well. ज्ञान का प्रकाश ही अंधकार को दूर कर सकता है, जहां अंधकार है वहां दिया जलाएं। आत्म दीपो भवः।

निकलती हुई जिंदगी।

 कभी स्टैंड में खड़ी हुई बस या स्टेशन पर खड़ी रेल के खचाखच भरे डिब्बे में बैठकर या खड़ा होके इस बात का इंतजार तो आप जरूर किए होंगे कि गाड़ी आगे बढ़ेगी वायुमंडल में हलचल  होगी और इस कसमसाती भीड़ में भी हवा आएगी । 

जानते हैं जब गाड़ी खुलती है उसके बाद क्या होता है? गाड़ी खुलने के साथ बहुत सारी चीजें खुलती हैं। पहिए बढ़ते हैं, आप अपने मंजिल की ओर थोड़ा सा आगे बढ़ते हैं। यह निश्चित हो जाता है कि आप स्थिर नहीं रहे है विराम से चलायमान हो गए हैं। कोई पड़ोस की चाची अब इस बात से आश्वस्त नहीं होती हैं कि लड़का यहीं है। उसके कहीं जाने की बात होती है। उसी बस या रेल के पड़ाव पर जब नए यात्री पूछते हैं तो उनको उत्तर मिलता है कि फलाना गाड़ी इतने बजे ही खुल गई फलाना जगह जाने के लिए। गाड़ी खुलने के साथ ही प्रकृति में हलचल हो जाती है न्यूटन का प्रथम नियम यानी जड़त्व से आगे बढ़ते हीं खुद को स्पष्ट करते हैं कि फलाना समय तक हम वहां होंग । उमस भरी भीड़ और ऑक्सीजन के निम्न स्तर के संघर्ष के बीच हम थोड़ा सह लेते हैं थोड़ा खुश हो लेते हैं और नए तस्वीरों के रेल को अपनी आंखों के लेंस से गुजारते हुए उन लम्हों को जीने लगते हैं, उसके जुड़ते जाते हैं, उसी में नवीनता और खुशी खोजने लगते हैं। और कभी कभी उस यात्रा में इस कदर खो जाते हैं अचानक ही कोई आवाज सुनाई पड़ती है कि हमारे उतरने का समय आ चुका है। और जिस उमस से हम शुरुआत में परेशान हो रहे थे, लगता है कि इतनी जल्दी बीत गया। थोड़ा और रहना चहिए था। और जिस तरह हम नई यात्रा के पूर्व विरामावस्था में थे और उमस वाली भीड़ से व्याकुल हो रहे थे वही व्याकुलता उस गाड़ी को छोड़ते वक्त भी आ जाती है। 

कला के तिल


जब कभी आप किसी कला का रसास्वादन कर रहे हों जैसे, यदि आप कोई वाक्य पढ़ रहे हों, कोई गीत सुन रहे हों, कोई चित्र देख रहे हों, अभिनय देख रहे हों, और अचानक से कोई चूक हो जाय और वो आपको दिख जाए तो आप उसपर हंसना नहीं। क्योंकि वर्तमान में किया गया वो प्रदर्शन है, जरा जरा सी हुई चूक उस कला के सजीवता और इंसान की अमशीनीकरण का परिचय दे रहा होगा। हरेक वो कला जो अपने आप में नवीन है वो शत प्रतिशत किसी सांचे की ढाल नहीं हो सकती और ना ही होनी चाहिए। हरेक कला स्वतंत्र होनी चाहिए। 

कलाकार कि एक छोटी सी चूक कला को जो सुंदरता प्रदान करती है ये देखने वाले कि दृष्टि ही दिखा सकती है। जिसे हम और आप संवेदनशीलता कहेंगे। उसके इस कच्चेपन की सजीवता शायद उस पल तो घबरा ही देती होगी और हृदय कुछ ज़्यादा रक्त प्रवाहित कर ही देता होगा । पर उस उसमें जो सुंदरता है वो भी बड़े कमाल की होती है। पर हां इसका यह कदापि अर्थ नहीं कि कला में जानबूझकर कोई कमी छोड़ी जाय ताकि वो सुंदर हो। कुछ हलंत विसर्ग छूट जाएं ये और बात है पर हर बार गलती नई और असामान्य हो और पूरी कलाकृति में एकाध हों तो ही ठीक लगती है। 

Sunday, April 20, 2025

एतबार की सुबह




पूरब की लाली निकलने से पहले जब आप अधकचि निंद्रा में बिना चप्पल पहने गांव की पुरानी अलंग पर निकल के खुली हवा का आलिंगन कर रहे हों और अचानक भक्क से एक बबूल का कांटा आके तलबे के में लग जाए तो आपका मुँह देखते रह जाएगा। होगा बस ये की आपका 50 किलो का शरीर को दूसरा पैर थाम लेगा और आप बिना 1सेकंड गंवाए उस कांटे से मुक्त होंगे। ठीक से नींद खुल गई और अब अपने चाल में थोड़ा अल्हड़पन आ गया धूल पर चलते चलते कभी कभी शीत से भींगी घास पर चलना बहुत सुखद जान पड़ता था। जब थोड़ा और आगे बढ़े तो कहीं कोसों दूर से एक ध्वनि सुनाई देती है। ये ध्वनि थी 48 घंटे के लिए निरंतर चलती हुई अखंड कीर्तन की जो पास के दो गांव बाद के गांव से आ रही थी। हेडफोन लगा कर मद्धिमतम आवाज में आपने कभी अगर राग मल्हार सुना हो, तो आप इस स्पर्श का अनुभव कर सकेंगे जो कीर्तन से आती जा रही थी। 
हरे रामाऽऽ हरे रामाऽऽ ...रामाऽऽरामाऽऽ हरेऽहरेऽ... हरे कृष्णा हरे कृष्णाऽऽ
कृष्णा कृष्णा हरे हरेऽऽ 
सुनते हुए यूं ही चले जाते थे कि पीछे से किसी ने आवाज दिया ऐऽऽ पवन रुक हमहू आ रेलियो हss , पीछे मुड़ा तो देखा दो महानुभाव मेरी ही तरह खाली पैर चले आते थे। रुक गया और पूछा कि और सब आ रेले है, प्रत्युत्तर मिला कि हां। आज एतबार था, तो स्कूल बंद था ओर ट्यूशन वाले मास्टरसाहब बारात गए थे तो साप्ताहिक टेस्ट भी कैंसिल था इसलिए विगत शाम के प्लान के हिसाब से सब क्रिकेट खेलने जा रहे थे। यूं तो मैं उतना अच्छा नहीं था खेलने में पर लोग रख लेते थे ताकि फील्डिंग हो जाए और दिल भी न टूटे अर्थात मंत्रिमंडल में राजमंत्री। अपनी अकुशलता महिमामंडित करना ठीक नहीं हमें क्रिकेट खेलने आना चाहिए था पर पता नहीं क्यों खेलने में रुचि होने के बाद भी हम उतना बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाए । ऐसा नहीं की सिर्फ हम,कुछ और भी लोग थे मेरे जैसे। खेलते खेलते कब 11 बज गया भनक भी नहीं लगी किसी को। तो प्रश्न है कि पता कैसे चला कि 11 बज गया। हुआ कुछ यूं कि अचानक से खिलाड़ियों के संख्या से दो लोग अनुपस्थित हो गए सबने नजरे दौड़ाई तो देखा कि सोनू ओर मोनू आरी पर थे घर की ओर जाते हुए। थोड़ी और दूर देखा तो देखा कि लूंगी और गंजी पहने एक बाबा थे जो सोनू मोनू के बाबा थे,अब माजरा यह था कि ये दोनों उनको आते देखे तो घर जाना शुरू कर दिए। हमसब भी अब क्या खेलते, थोड़ा मोह भंग भी हुआ और ये डांट स्पष्ट सुनाई दिया कि 11 बजे तक तोहनी के खाली एही सब करे के हऊ रे, जा ह की न घरबा। 

Sunday, January 5, 2025

शनिवार: अंक ८

 दुनिया की कोई भी ताकत उस विचार को नहीं रोक सकती जिसका समय आ गया है: मनमोहन सिंह 





यह उद्धरण इस तथ्य को दर्शाता है कि जब कोई विचार समय के अनुकूल होता है, तो उसे कोई शक्ति या बाधा रोक नहीं सकती।

1. बौद्ध धर्म का उदय (छठी शताब्दी ईसा पूर्व)

विचार: सामाजिक सुधार और अहिंसा पर आधारित जीवन।

समय का आगमन: वैदिक धर्म के कर्मकांड और जाति प्रथा से समाज में असंतोष था। बुद्ध के विचारों को व्यापक स्वीकार्यता मिली।

नतीजा: बौद्ध धर्म भारत से लेकर एशिया के बड़े हिस्से में फैल गया और करोड़ों लोगों की जीवन शैली को प्रभावित किया।

---

2. मौर्य साम्राज्य की स्थापना (321 ईसा पूर्व)

विचार: एक सशक्त और संगठित साम्राज्य का निर्माण।

समय का आगमन: सिकंदर के आक्रमण के बाद भारत को एकजुट नेतृत्व की आवश्यकता थी। चंद्रगुप्त मौर्य और चाणक्य के विचार सफल हुए।

नतीजा: मौर्य साम्राज्य भारतीय इतिहास का सबसे बड़ा साम्राज्य बना।

---

3. 1857 का विद्रोह

विचार: विदेशी शासन से मुक्ति।

समय का आगमन: ब्रिटिश शासन की दमनकारी नीतियों ने भारतीय समाज में असंतोष बढ़ा दिया था।

नतीजा: भले ही यह विद्रोह असफल रहा, लेकिन इसने भारत में स्वतंत्रता संग्राम की नींव रखी।


4. भारतीय स्वतंत्रता संग्राम (1947)

विचार: स्वतंत्रता और स्वराज।

समय का आगमन: गांधीजी के नेतृत्व में सत्याग्रह, असहयोग और दांडी मार्च जैसे आंदोलनों ने जनजागृति पैदा की।

नतीजा: 15 अगस्त 1947 को भारत ने स्वतंत्रता प्राप्त की।

---

5. हरित क्रांति (1960 का दशक)

विचार: कृषि में आत्मनिर्भरता।

समय का आगमन: भारत में खाद्यान्न संकट और बढ़ती जनसंख्या के कारण नई तकनीकों की आवश्यकता महसूस की गई।

नतीजा: भारत खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बना और भुखमरी पर नियंत्रण पाया गया।

---

6. भारत का संविधान (1950)

विचार: एक लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष और समानता आधारित समाज।

समय का आगमन: स्वतंत्रता के बाद भारत को एक ऐसे संविधान की आवश्यकता थी जो सभी नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करे।

नतीजा: भारत में लोकतंत्र स्थापित किया गया 


7. परमाणु परीक्षण (1974 और 1998)

विचार: भारत को सामरिक रूप से सशक्त बनाना।

समय का आगमन: भारत की सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय दबावों के बीच आत्मनिर्भरता जरूरी थी।

नतीजा: भारत एक परमाणु शक्ति बना और वैश्विक स्तर पर सशक्त राष्ट्र के रूप में उभरा।

---

8. 1991 के आर्थिक सुधार

विचार: भारतीय अर्थव्यवस्था को उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण (LPG) के माध्यम से खोलना।

समय का आगमन:

1980 के दशक के अंत तक भारत गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा था।विदेशी मुद्रा भंडार लगभग खत्म हो चुका था, और देश को अपने सोने के भंडार को गिरवी रखना पड़ा।वैश्विक अर्थव्यवस्था में तेजी से बदलाव हो रहे थे, और भारत को प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए अपने आर्थिक ढांचे को बदलना जरूरी था।

भारत एक तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था बना।

नतीजा:

 आईटी और सेवा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ।भारत वैश्विक बाजार में अपनी जगह बनाने में सफल रहा।

 करोड़ों लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया, और मध्यम वर्ग का विस्तार हुआ।


9. डिजिटल इंडिया अभियान (2015)

विचार: तकनीकी सशक्तिकरण और डिजिटल क्रांति।

समय का आगमन: इंटरनेट और तकनीक के युग में भारत को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना जरूरी था।

नतीजा: भारत आज डिजिटल सेवाओं और स्टार्टअप्स का केंद्र बन चुका है।

---

इन घटनाओं से यह स्पष्ट होता है कि जब विचार और समय एक साथ आते हैं, तो उन्हें कोई भी ताकत रोक नहीं सकत

यह विचार प्रगति, परिवर्तन और नवाचार के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण का प्रतीक है। इसका अर्थ यह भी है कि जब परिस्थितियाँ विचार के समर्थन में होती हैं, तो वह विचार स्वयं ही एक आंदोलन का रूप ले लेता है और दुनिया को बदलने की क्षमता रखता है।

व्यावहारिक उपयोग: यह विचार व्यक्तिगत और सामाजिक दोनों स्तरों पर प्रेरणा देता है। जब किसी व्यक्ति का लक्ष्य और प्रयास समय के साथ मेल खाता है, तो सफलता निश्चित होती है।

Monday, September 2, 2024

शनिवार: अंक ७

 






आतिश का नारा और धार्मिक कट्टरता से परे जब हम किसी धर्म के उसके विज्ञान की चेतना से खुद को जोड़ते हैं तो हमारा जीवन एक ऐसी कला का रुप लेता है जिसकी हरेक कृति सुखदायक होती जाती है। 


कबीरदास जी कहते हैं की ~

दुःख में सुमिरन सब करे सुख में करै न कोय।

जो सुख में सुमिरन करे दुःख काहे को होय ॥


पर दृश्य यह है आज की सुख तो सुख है कई दफा हम दुख में भी अपने धर्म और धार्मिकता को छोड़ कर पश्चिमी संस्कृतियों के नुस्खे सर्च करते हुए दिखते हैं। 


और विडंबना  देखिए कि जो पश्चिमी देश हैं, वह हमारी संस्कृति को अपनाते जा रहे हैं। आज मैथिली ठाकुर ब्रिटेन में सभा करती हैं। प्रेमानंद जी को लाखों विदेशी सुन रहे हैं। 

गीता दर्जनों देश पढ़ रही है। वहां आज आयुर्वेद , योग, गीता, रामचरितमानस इत्यादि ना जाने कितने भारतीय सभ्यताओं ओर संस्कृतियों को विदेशों में ले जाकर प्रसारित किया जा रहा है और हम अपने अपने घर की चीजों का कद्र करना भूलते जा रहे हैं। , 



सच ही कहा था कबीर दास जी ने की बड़ा हुआ तो क्या हुआ जैसे पेड़ खजूर पंथी को छाया नहीं फल लागे अति दूर, कैसे हम विश्व गुरु बनेंगे? खुद हम उसे चीज का पालन नहीं कर रहे हैं और हम विश्व गुरु बनने का सपना किस आधार पर देख सकते हैं। बिल्कुल नहीं ,कतई हम विश्व गुरु नहीं बन सकते हैं । जबतक स्व को ,अपने मूल को मजबूत अगर न कर सकते तो हमारे सपने बेबुनियाद हैं। 



हाल ही में हम जन्माष्टमी मनाए। बेशक ये त्योहार हमारे जीवन में रंग भरने को आते हैं। हम इसके दर्शन से रंगीन हो जाएं इतना तो पशु भी करते हैं। जैसे वर्षा हुई, कौआ नहा लिया। पर क्या इंसान होना कौआ होने जितना ही है या कुछ वृहद है कुछ अधिक समृद्धता है? मुझे लगता है की तमाम पर्व त्योहारों से खुद को जब हम रंग लेते है तो वह वाकई हर्षोल्लास का दुर्लभ कालखंड बन जाता है। पर अगर हम अपनी मानसिक, कार्मिक, वाचनिक तीनों ऊर्जाओं को उन रंगों की सजीवता को बनाए रखने में खर्च करें तो शायद ये अमरत्व को प्राप्त करने की राह पर निकल पड़े। 

जी हां, भागवत गीता के बिना मैं भगवान कृष्ण की पूजा अधूरी मानता हूं। भक्ति को मैं प्रेम के बिना या प्रेम को भक्ति के बिना कल्पित नहीं कर सकता। पर मुझे ये लगता है की अब द्वापर युग नहीं चल रहा है इस घोर कलयुग में सिर्फ प्रेम में अंधे होकर भक्ती करने से कृष्ण नहीं आएंगे इसलिए हरेक द्रौपदी को शस्त्र उठाना चाहिए। 

शस्त्र का अर्थ हाथियार से कतई नही है। हम एक लोकतांत्रिक देश के निवासी हैं। संविधान ही हमारा वो शस्त्र है जो हमें कृष्ण के चक्र और श्रीराम के गांडीव की ताकत प्रदान कर सकता है। 



हमारा देश में एक ऐसा वर्ग है जो अलग ही प्रकार की रूढ़िवादी और असंगत विचार में जी रहा है। एक अलग ही विचारधारा चल रही है।दसवीं  कक्षा में दो ऑप्शन होते हैं। एक होता है संस्कृत, दूसरा होता है कंप्यूटर । अभी तक इतना ही जानते हैं बहुत सारे लोग । उसमें से कंप्यूटर जो है सीबीएसई वालों के लिए और आईसीएसई बोर्ड वालों के लिए आम भाषा बन चुकी है। मैं भी इसका सम्मान करता हूं और बच्चों को रिकमेंड भी करता हूं कि वे कंप्यूटर चुनें क्योंकि यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दौर है। 

लेकिन इसी बीच मैंने ये देखा की लोग संस्कृत को कंप्यूटर के सामने तुच्छ मानते हैं। कई बार तो लोग यह तक कह डालते हैं की बाबा बनेगा क्या? अब उन्हीं से अगर पुछ लो की बाबा क्या होता है या बाबा बनना गलत है क्या, तो उनका चेहरा लाल हो जता है वो सकदम हो जाते हैं। भले वो खुल के न बोल पाएं पर अंदर का भाव यही होता है की संस्कृत तो पूजा पाठ की भाषा है, यह तो पौराणिक भाषा है, इसे पढ़कर क्या हो सकता है,  संस्कृत बोल के हम अपने बच्चो को मॉडर्न कैसे बना पाएंगे, हम स्मार्ट बॉय या स्मार्ट गर्ल कैसे बना पाएंगे? अरे महराज! जरा रुकिए। 

और जिस कंप्यूटर के सामने आप संस्कृत को तुच्छ समझ रहें हैं उसी कंप्यूटर से आप संस्कृत की मह्तता को पुछ लीजिए। आपके ज्ञानचक्षु खुल जायंेगे।



जरा सोंचिये की जिस संस्कृति का इतिहास बताता है कि संस्कृत  बोलचाल की भाषा थी, उसको सिर्फ आप पूजा पाठ तक सीमित कर चुके हैं। दसवीं कक्षा का विद्यार्थी एक संस्कृत भाषा लेता है तो आप उसको समझते हैं कि वह तो बाबा बन जाएगा, वो तो पंडित बन जाएगा। ब्राह्मण बनने के लिए पढ़ रहा है तो ।  जरा सोचिए कि क्या संस्कृत सिर्फ ब्राह्मणों की भाषा  है या आम जनमानस की भाषा है। 



आपकोकोई अगर गीता पढ़ना हुआ, भागवत पढ़ता हुआ ,कोई रामचरितमानस पढ़ता हुआ देख ले तो कहेगा ये तो बाबा बन रहा है इत्यादि। जरा सोचिए कि एकतरफ आप रामायण और महाभारत के सैकड़ों एपिसोड देख लेते हैं पर चार चौपाई, दो दोहे और छह छंद सुनाने को कहे जाएं तो शायद अवाक रह जायंेगे। इससे यह प्रमाणित होता है की हम राम, कृष्ण, और उनकी यश गायन या रामायण महाभारत को सिर्फ मनोरंजन तक सीमित कार के रख चुके हैं जिसे पश्चिमी सभ्यता एंटरटेनमेंट कहती है।

आज के हमउम्र युवा लोग हैं । गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड का जो संबंध चलता है आप जरा सा देखिए । मान लेते हैं कि कोई गर्लफ्रेंड है हमारी और हमने उसको गीता का उपदेश सुना दिया। रामायण की चौपाइयां सुना दी तो कहेंगे कि यह क्या सुनना शुरू कर दिया हमको बाबा नहीं बनना है। अरे मैडम बताओ तो सही की ये बाबा होते कौन हैं और हम अगर बन जाएं बाबा तो क्या कोई जुर्म है या तुम्हारे बॉयफ्रेंड होने के कसौटी से बर्खास्त हो जायंेगे? क्यों भई जिस धर्म ने हमे २५ साल का शंकराचार्य दिया, लवकुश दिया, नचिकेता दिया, गार्गी दिए, सावित्री दिया क्या ये सब ८० वर्ष के बूढ़े होने के बाद बाबा कहलाए थे?

कुछ  लोग यहां पर कहने आ जाएंगे की हर चीज का उम्र होता है। अब ये सही उम्र कब आएगा बताओ तो कोई मुझे। 

अगर  युवावस्था में गीता न पढ़ा तो बुढ़ापा में पढ़ूंगा? तो तुम्ही बताओ की अप्लाई कब करूंगा? कब उसका अप्लाई कब कर पाऊंगा। युवा साथी, महिला या पुरुष लोग कहेंगे कि  अभी तो हम जवान हैं न ,जवानी का जोश है। जवानी का जोश में तो हमको रोमांटिक बातें करनी चाहिए।  तो ओ दीदी या प्यारे चचा गीता से ज्यादा रोमांटिक चीज तो कुछ है ही नहीं, आपके पूरे लाइफ का रोमांस देता है वो। किस स्वप्न में हैं आप, हैलो!!आ

हम अपने  आसपास  के लोगों से कहना चाहते हैं की बार ध्यान दें की वे किस तरह के विचारों को मान रहे हैं और किन्हें नज़रअंदाज़ कर रहे हैं। जैसा आप चाहेंगे, वैसा ही आपके आसपास का माहौल भी बन जाएगा। जैसे आप यूट्यूब पर जिस तरह के चैनलों को सब्सक्राइब करते हैं, आपको उन्हीं से संबंधित नोटिफिकेशन और रिमाइंडर प्राप्त होते हैं। उसी तरह, हम जैसे समाज में रह रहे हैं, हमने अपने चारों ओर अपनी पसंद के लोगों का एक घेरा बना लिया है। तो जब हमें यह स्वतंत्रता है की हम किसे अपने जीवन में शामिल करना चाहते हैं, किससे संवाद करना चाहते हैं, तो क्यों न हम अपने जीवन को बेहतर बनाने वाली चीजों को अपने आस-पास रखें? 


क्यों न हम अपने जीवन को उत्तम बनाने के लिए ऐसे विचारों को अपनाएं जो हमें उच्चता की ओर ले जाएं? हम श्री राम, श्री कृष्ण, माता रानी, मां दुर्गा, या सावित्री जैसे आदर्श क्यों नहीं बन सकते? क्यों नहीं? अगर हम चाहेंगे तो निश्चित रूप से ऐसा हो सकता है क्योंकि हमारे भीतर वह शक्ति है जो हमें भगवान बना सकती है। हमारा धर्म सिखाता है कि कण-कण में भगवान है। तो जब कण-कण में भगवान है, तो इंसान में भगवान क्यों नहीं हो सकता? भगवान होना सिर्फ प्रतिमाओं की पूजा करना नहीं है, बल्कि प्रतिमाओं से प्रेरणा लेना है, उनके गुणों को अपनाना है, और उसी राह पर चलना है। यह सही मायने में सनातनी होने का प्रतीक है।


हाल ही में हमारे देश के विभिन्न इलाकों में, खासकर चौक-चौराहों पर, मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता को देखकर आप समझ सकते हैं कि इसमें कितनी अद्भुत एकता दिखाई देती है। 20-25 लोग मिलकर एक जमीन पर खड़े होते हैं और एक-एक करके ऊपर की ओर चढ़ते हैं, जिससे एक मानव पिरामिड बनता है। अंततः, सबसे ऊपर पहुंचकर एक व्यक्ति मटकी फोड़ता है, और मटकी का जल सब पर समान रूप से बरसता है। इस दृश्य में खुशी और उत्साह का अद्वितीय मिश्रण होता है। 


जरा सोचिए, 20-25 लोगों की यह मंडली, जो मटकी तक पहुंचने की कोशिश में बार-बार लड़खड़ाती है, संतुलन बिगड़ने के बावजूद भी बार-बार प्रयास करती है। कितनी बार वे गिरते हैं, फिर उठते हैं, और फिर से प्रयास करते हैं। लेकिन अंत में, मटकी फूटती ही है और सब पर जल बरसता ही है।


मटकी फोड़ प्रतियोगिता से बड़ा एकता का उदाहरण शायद ही कहीं और देखने को मिले। कितनी बार इस प्रयास में लोग गिरते हैं, संतुलन खोते हैं, लेकिन एक-दूसरे का हाथ थामते हैं, मजबूती देते हैं, और अंततः मटकी फोड़कर ही दम लेते हैं। यह त्यौहार और खासकर यह प्रतियोगिता, हमें सिखाती है कि संघर्ष, सहयोग, और एकता से हम किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। इसे समझने और जीवन में उतारने की जरूरत है।

Happy Independence Day

जय हिंद 
🇮🇳🇮🇳🇮🇳
जय माधव! जय राधा बल्लभ! जय शिया राम। 
🚩🚩🚩

Saturday, August 24, 2024

शनिवार: अंक ६





 शनिवार की दोपहर और झारखंड की बरसात में से अगर किसी एक को भी आपने जिया है तो आपका जीवन धन्य है। और अगर दोनों एकसाथ जी लिया तो प्रकृति को सिर्फ ये कह देना की मैं तुम्हरा कृतज्ञ हूं ये अपर्याप्त होगा। 

 ये और बात है की हरेक पहलू के कई कई आयाम होते हैं पर अगर आपको पूरा ब्रह्मांड का भी दर्शन करना है अगर तो एक निश्चित समय बिंदु पर किसी एक ही बिंदु को जिएं तो आपका दर्शन शायद समर्पित कहलाएगा अन्यथा हरेक ५ सेकेंड में शॉर्ट वीडियो के स्लाइड्स बदलने से न तो आप दर्शन कर पाइएगा और न ही उस दर्शन का दर्शन समझ पाइएगा।

 खैर हम कहां भटक गए... 

 अगर आपने अपने श्रवण इंद्रियों का बेहतर प्रयोग किया हो तो पिछले वीडियो में आपको दो ध्वनि अवश्य सुनाई दिया होगा, नहीं सुने अगर तो अब भी इयरफोन लगा के आंख बंद कर लीजिए। इन दो ध्वनियों में एक ध्वनि की फ्रीक्वेंसी दूसरे की अपेक्षा अधिक जान पड़ती है। अंतर मामूली नहीं है। ज्यादा फ्रीक्वेंसी वाली ध्वनि बारिश की बूंदों का एल्वेस्टर की छत से सीधा संपर्क करने से हुआ है। और दूसरी ध्वनि उन जलकणों के अल्वेस्टर से संपर्क के बाद ओहारी से टपकने की ध्वनि है। इसके अलावा आप और भी बहुत कुछ देख सुन या दर्शन कर सकते हैं इस वीडियो क्लिप से। 

 एक बात अगर आपसब के साथ साझा करूं तो ये कहना चाहता हुं कि आज हमारे जीवन में ठहराव बहुत निम्न स्तर पर आ चुका है। मैंने, हमारे शब्द का जिक्र किया है, आप मुझे खुद से भिन्न समझने की नासमझी बिलकुल भी न करें। आप भी इस पर सोचें कि आपके जीवन में आप कितना भाग भाग के जी रहे हैं और कितना ठहर ठहर के। 

 हो सकता है की मैं यहां धारा बदल दूं तो आप असहज हो जाएं पर क्या है की इस विशेष लिखावट की प्रकृति मुझे एक खास धारा पर विशेष बात चीत की इजाजत नहीं देता है। आप कहेंगे की अभी अभी ठहर के जीने की बात कह रहे थे अभी खुद भागने लग गए। तो मेरा इसपर यह कतई राय नहीं है की आप एक जगह विशेष पर ठहर ही जाएं। यूं तो ठहर जाएं तो शायद कुछ विशेष ही प्राप्त कर लौटेंगे पर अगर उतना नहीं तो इतना ही ठहर जाइए। 

 आज भादो कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है, परसों जन्माष्टमी है। सावन गए आज ५ दिन बीत गया है। मधुमास कहे जाने की खासियत लिए ये सावन न जाने कितने कांवरियों का जल भालेनाथ को अर्पित करा दिया। अर्धवृद्ध सज्जन, उनसे कम उम्र वाले अधेड़, और कुछ हमउम्र भी, बाबा के यहां से होकर आ गए।

 लोग कहते हैं कि शिव समा रहे मुझमें और में शून्य हो रहा हूं। भाई आर्यभट्ट की भी शायद गणित में ५४ प्रतिशत आएगा अगर इसकी प्रामाणिकता मांग लो। न तो आप खुद ही देख लो, कोलकाता केश में कपिल सिब्बल और तुषार मेहता जी का क्या वकालत चल रही है। रक्षाबंधन बीता, पूर्णिमा को। राखी खुल गए होंगे ६६ नहीं अब अपडेट करके ६८ प्रतिशत युवाओं से भरे इस देश के रक्षाबंधित युवाओं की कलाई से। और न भी खुला होगा गिने चुने लोगों का तो क्या प्रमाण की उस राखी के मोतियों को गिनने भर का भी समय हो उनके पास।

 रेडियो के १००.५ मेगा हर्ट्ज पर हर घंटे के समाचार देने के बाद अगर कैफ़ी आज़मी और लता मंगेशकर की कोई ऐसी गीत बज जाए ~

शब-ए-इंतज़ार आखिर, शब-ए-इंतज़ार 

आखिर कभी होगी मुक़्तसर भी, 

कभी होगी मुक़्तसर भी

ये चिराग़ ये चिराग़ बुझ रहे हैं, 

ये चिराग़ बुझ रहे हैं मेरे साथ जलते जलते, 

मेरे साथ जलते जलते ये चिराग़ बुझ रहे हैं, 

ये चिराग़ बुझ रहे हैं - (३) मेरे साथ जलते जलते, मेरे साथ जलते जलते यूँही कोई मिल गया था, यूँही कोई मिल गया था सर-ए-राह चलते चलते, सर-ए-राह चलते चलते ...

 ~ तो रेडियो पर दूसरी फ्रीक्वेंसी लगाने या रेडियो को बंद करने से पहले जरा रुकिए इयरफोन को ठीक से एडजस्ट करके आवाज थोड़ा धीरे कीजिए और आंखे बंद करके ४~६ मिनट सुन के तो देखिए फिर बड़े बड़े स्क्रीन पर घंटों रील्स देखने से ज्यादा सुख न मिले तो कहिएगा।

 थोड़ा उत्तर मोड़ते हैं अब धारा तो ये सुनिए 

~ किय बालक तुहूं पंथ भुलल किय तू अइल कुराह जी 

 अरे नाही नागिन हम पंथ भुलल ना हम अइनी कुराह जी 

 अरे चाहूं तो अभी नाग नाथू गलिए गलिये डोरीआबूं जी ... 

खेलत गेंद गिरी जमुना जी में कृष्ण जी कूदी पड़े। 

अरे खेलत गेंद गिरी जमुना जी में कृष्ण जी कूदी पड़े।


इसी से मिलती जुलती एक और कृति पढ़िए 

लडिका है गोपाल लड़िका है गोपाल ,कूदी पड़े जमुना में 

लडि़का है गोपाल... कूदी पड़े जमुना में 

अरे जमुना में कूदे काली नाग नाथे 

फन पर हुअए सवार, कूदी पड़े जमुना में 

लडिका है गोपाल।

 आपकी उद्दंडता तब बाहर आती है जब आप सक्षम हों पर आपकी उद्दंडता तब ही अच्छी लगती है जब वो सार्थक हो उच्च उद्देश्य के लिए और निस्वार्थ किया गया हो। 

स्त्रीषु नर्म विवाहे च वृत्त्यर्थे प्राणसङ्कटे। गोब्राह्मणार्थे हिंसायां नानृतं स्याज्जुगुप्सितम् ॥ 

अर्थात: स्त्री को प्रसन्न करने के लिए

 हास-परिहास में 

 विवाह में

 किसी कन्या की प्रशंसा में 

 आजीविका की रक्षा के लिए

 प्राणसंकट उपस्थित होने पर

  गौ और ब्राह्मण की रक्षा के लिए 

 किसी को मृत्यु से बचाने के लिए 

 ~ इन विषयों में झुठ बोलना अच्छा माना हुआ है। 

 जरा सोंचिये की गइयों से अगाध प्रेम करने वाले कृष्ण , भोलेनाथ के गले में विराजमान वासुकी को प्रणाम करने वाले कृष्ण , कालिया के फन पर नृत्य करते हुए ही अच्छे लगते हैं। और जिस जीवन काल में वो नृत्य करते हैं वो हमें असाधारण लगता है पर जीवन की वास्तविकता से अगर मिला कर देखें तो आज भी के बच्चों में भी वो उत्साह पूर्ण मात्रा में दिखाई पड़ते हैं पर बात है की उनको एक जामवंत चाहिए जो उनके अंदर के हनुमान को जगा सके। उनकी गलती पर हतोत्साहित नहीं बल्कि एक संतुलित संस्कार देकर उसे ज्ञान दे सके।

 ~तो चलिए अब थोड़ी देर होने को है कमल सत्यार्थी जी की ४ पंक्तियां अपने जीवन में उतारने को पढ़िए ~

 बल पौरुष घुड़दौड़ यहां है 

 समर सतत आराम कहां है 

 बाजी लगी हुई है पगले

 फेंक विजय के दांव मुसाफिर 

छोड़ पेड़ की छांव

 मुसाफिर ,छोड़ पेड़ की छांव 

 दो और पढ़े लीजिए ...

 देख दुपहरी ढलती जाती

 छाया रूप बदलती जाती 

सूरज घूम चला पश्चिम में

 बहुत दूर है गांव मुसाफिर

 छोड़ पेड़ की छांव मुसाफिर, छोड़ पेड़ की छांव।




Saturday, July 20, 2024

बिहार का राजनैतिक चित्रण : कुमार पवन

 आप गंगा के घाट पर इस स्थिति में हैं, जिसमें आपका एक पैर नदी के  अरार  पर और दूसरा पैर नदी के दलदल में है। लोग गहरे पानी में न चल जाएं उससे बचाव के लिए बांस की घेराबंदी की गई है। आप एक पैर अरार पर रखे हुए बंस को थामे खड़े हैं। बांस में  बहुत लोच है क्योंकि बहुत बजन पड़ रहा है। बांस छोड़ नहीं पा रहे हैं और अरार के पैर को इतनी मजबूती मिल नहीं पा रही है कि खुद को उबार सकें और न ही ये हो रहा है कि बांस और अरार के पैर उखड़ जाएं और हम डूब जाएं। बड़ी असमंजस की स्थिति है और ऐसा ही जीवन कट रहा है।

जिस बांस को पकड़े हैं उसपर भरोसा है भी और डर भी है कि का पता कब छूटे और हम धड़ाम से गिरें। ये गंगा का किनारा है कभी तो धारा शांत रहती है कभी उफान आती है, कभी-कभी तो ऐसा लगता है कि कोई भारी चीज़ पैर में आ फंसी है। डरती हुई आँखें देखती है तो वो कोई शब होता है। हृदय व्याकुल होता है। जिया डेरा जाता है । फिर से हनुमान चालीसा पढ़ते हैं और सांसें गिन-गिन के काट रहे हैं।

ऐसे में कोई नई बांस दे रहा है ऊपर से। ये बांस हरी हरी लगती है। क्या करें उलझन है। सूखे बांस को छोड़ के नया वाला पकड़ें या जैसे हैं वैसे ही हनुमान चालीसा पढ़ते रहें । पुरानी वाली लोच खा के भी टाने हुए है, कइयों को छोड़ भी चुका है जिनके शब पैरों से लग रहे थे। डर भी लगता है कि कहीं छोड़ने पकड़ने में ऐसा न हो कि बैलेंस खराब हो और हम ससर के गंगा माई को पियरी के जगह खुद को चढ़ा दे जाएं।

खड़े-खड़े सोच रहे थे कि ये बूढ़ा बांस भी हरा ही आया था एक दिन और इसको पकड़ने के लिए भी जोखिम लेना पड़ा था। फिर बांस को धूप - वर्षा लगती गई, पक गया, अब सुख गया है। जब पिछले को छोड़ के रिस्क लेके इसको पकड़े थे तो यही लगता था कि शायद ये दूसरे पैर को ऊपर खींच पाएगा और जहां से इसके मालिक बांस लगा रहे हैं अपने पास तक ले आएंगे हमारी भी जिंदगी बच पाएंगी, पर कहां ऐसा हो पाया है, बांस बदल गया पर हम उसी अर्ध दलदली स्थिति में रह गए।

अब नया बांस आया है, क्या करें पकड़ें या पुराने भरोसे की तरह टूट जाएगा ये सोंच कर छोड़ दे जाएं। क्या करें? हम जनता हैं बांस बाले जनार्दन कहते हैं सोचते हैं जनार्दन रहे होते तो ऐसे दलदल में होते, गाली लगती है जनार्दन शब्द खुद के लिए। डर लगता है कि कहीं ऐसा न हो कि ये नया बांस मिडिल स्कूल बाले मास्टर साहब वाली कनैली न निकले जो 5-10 पीठ पर पटकाने के खराब चर्मरा जाती थी। क्या पता देखने में तो मजबूत लगती है पर क्या पता वजन संभाल पायेगी या बूढ़े से भी कामजोर साबित होगी।

खैर ये बात तो तय है कि रिस्क तो पिछली बार भी लिया था। हिम्मत और दम रखना तो आदत ही बन गई। एक मन करता है कि छोड़-छाड़ के साथ कूद जाएं जय गंगा मैया की ,बोल के । दूसरा कहता है कि कहीं ऐसा भी हो सकता है कि गंगा के नीचे कोई बांस मिले जो शिव जी का कंधा हो।

असमंजस तो है ही, स्थिति से संतुष्ट हैं नहीं तो मन कर रहा है कि ले लें जोखिम। क्योंकि केतनो कामजोर बांस रहेगा तो चौठारी तक मड़वा तान लेगा और वियाह के नेग पूरा हो जाएगा। ऐसे भी तो मरेंगे ऐसे ही मरेंगे। और कहीं शिव जी का कंधा निकल गया गलती से तो बाल बच्चे को आशीर्वाद प्राप्त हो जाएगा।

जय गंगा मैया। जय भोलेनाथ।

२० जुलाई २०२४

Saturday, July 13, 2024

फुल्लकुसुमित 🇮🇳

 पद्म यानि कमल जो भारत का राष्ट्रीय पुष्प है,

और भूषण यानि किसी संज्ञा की शोभा 

इस प्रकार मेरे अनुसार 

भारत में पद्मभूषण का अर्थ हुआ  एक ऐसा पद्म रूपी व्यक्तित्व जो हमारे राष्ट्र को आभूषित कर रहा है । 

तमाम पद्मों से सुशोभित मां भारती की गोद में अपनी क्रीड़ा से उनकी साड़ी को मटमैली करती हुई एक बाल वृद्धा , जी हां बाल वृद्धा से मिलना हो तो आप इनसे मिलिए, इनको पढ़िए, देखिए ,सुनिए और  इन सबसे महत्वपूर्ण आप इनको अपनाइए। 

और अपने आप को भारतीयता से अवगत कराते हुए इस कालखंड के साक्षी बनने का अधिकार प्राप्त करें।

श्रीमती सुधा मूर्ति मैम 


Friday, March 1, 2024

कि देखा तो बस देखता रह गया

 ऐरावत सा शांत और जोशपुर्ण सुबह, 

 रथ के चार घोड़ों सी दौड़ती दोपहर

 और हल जोत के लौटे वृषभ के जैसी

 शाम का जीवन का आनंद लेने के 

पश्चात जो कुछ ऊर्जा शेष रह जाती

 है उसे हम सम्पूर्ण दिन का लाभांश 

की संज्ञा दें तो शायद सार्थक मानी जायेगी।

 उन्हीं के क्षमता से बोई गई फसल

 को देख रेख करते हुए आंखें लग 

जाना किसी नवयुवक के लिए श्रद्धा

 और संतुष्टि का वो दुर्लभ कालखंड 

होता है जिसकी तलाश वो ऐरावत, 

अश्व और वृषभ के रुप में कर रहा था। 

नींद की हसीन गोद में मुस्कुराते हुए 

अंधेरी रात को जीने से बढ़कर क्या 

रक्खा है इस जहां में? जिसमें बिन 

खर्चा बिन पानी आप गगनयान के 

पायलट और कंचनजंघा के कल्पना

 चावला हो जाते हों। कुछ यूं हीं था

 दर दर भटकता हुआ की देखा तो बस 

देखता रह गया। क्या? पांव थमे,नजरें 

मिलीं, रोएं खड़े हुए, सकपकाए, 

ओंठ कांपे और क्या? अश्व के पैर, 

ऐरावत के जिगर, ओर वृषभ की तेज

 धड़कनें , जो देखा तो बस देखता 

रह गया। देखा क्या? अरे जैसे 

आंखों में रंग, होठ पे बांसुरी, पांव 

में पायल, मंदिर की घंटी, ओर 

जाने क्या क्या एकसाथ झनझनाये। 

अच्छा! पर ऐसा क्या देखा



सुनो क्या देखा सो

तेरी गलियों से था मैं गुजरता हुआ

चंद चौबीस चौपाईयां चबाता हुआ

खिली थी नजरें, धड़कन भी तेज

मंद थे स्वर पर थे गाते हुए

इक बार हुआ ये की, बस हो ही गया

ये नजरें उठीं और फिर टिक ही गईं

देखता रह गया पांव का वह जमीन

की हुआ आखिर क्या की वो आए नहीं

तेज आखों का और शोर धड़कन का भी

किया जो था दीदार वो लिखता हूं मैं

शेष जो है सियाही कलम शेष में

कोरी कागज के आंचल में रखता हूं मैं

शांत था पल और दुनिया रुकी

रुक गई थीं काली मंदिर की घड़ी 

हवा भी था सहसा हीं थम सा गया

बस थी एक ही धातु चालक भेष में

थे बाकी यूं रात्रि की शयन गोद में

ये धातु जो थी उसको देखती हुई

अपने में उसको समाई हुई 

थी प्रातः की संध्या सी वो गोधूली 

बिजली सी आई, झटका वो दी

मुस्कुराई, मुस्कुरा के आघात कर आई

फिर चली गई 

मैं! मैं तो देखा जो बस देखता रह गया

आते देखा, रुकते देखा,जाते देखा 

और ,और तमाम दृश्य को

 शादाब होते देखा। 






Sunday, January 1, 2023

YEAR: A UNIT OF TIME

One more year which is 2022 has gone and I am before you with a new blog of time. Before wishing you Happy New Year 2023 I would like to make it clear again that you  can't be happy the whole year  and ofcourse it is not good to take only sweets  in your diet .

रश्मिरथी में दिनकर साहब कहते हैं कि - 

 चाँदनी पुष्प-छाया मे पल,

नर भले बने सुमधुर कोमल ,

पर अमृत क्लेश का पिए बिना,  

आताप अंधड़ में जिए बिना,

वह पुरुष नही कहला सकता,

विघ्नों को नही हिला सकता

So excellance of your humanism is only judged in hard times which is symbolized here by  manhood in the context of Karna (take this horizontally for men and women.)  

Actually  the sense of wishing happy new year is not to make you happy the whole year .It is the imagination towards smartness  of your humanism that in wished year you would handle every turn in the progression of life very wisely and happily . In this progression you would get some of them set in arithmetic or geometric and some of them would be completely surprising.  

          So now I wish you 

"A very happy new year " for 2023

🌻~~~~~~^~~~~~^^~~~~~~~^^^^~~~~~~~^^^~~~~~~~^^ 🌸

Wishes are brought to be true, are not come to be true 

All of us have  our own wishes for which we make efforts. It is very normal in the non fictious world. Actually wishes comes true only  in the stories of  fairy tale. Here in this real world you need to burn the candels at both ends to bring your wishes to be true. Sometimes we have to keep our wishes apart from us to achieve the same . Exceptions exist in every context so I will not go through it.  Dr. Kalaam has said that  maslen ,mushkilen zindagi ke hisse hain aur takleefen kamyaabi ki sachchaiyaan . So I think it is well to deserve first  to handle your wishes then desire to obtain. Because without the hangar you can't hold the aircraft. So dream your wishes , make hard  efforts for them with perseverance and then you will achieve it . 


🌻~~~~~~^~~~~~^^~~~~~~~^^^^~~~~~~~^^^~~~~~~~^^ 🌸

Management 

One more  year has gone with its constant attitude of moving ahead. And I found myself a novice manager also this  year . It is gradual to achieve something and we should continuously try to be better in every aspect. In fact time is precious so you must to use it wisely with correct proportion of calculated units. This year I watched the stopwatch many times and most of the times I was very active and fearul of slipping off of it. A good manager always knows the costs of all of his essentials listed in the catalogue . Because I was  very poor in estimation I started to record the units of  time a few weeks ago. The observation was of the time  I  spend in little things for eg. the time of bathing , the time of going any distance etc. By doing this I realised that sometimes we fight for a few minutes to ourselves and on the other hand we let much of the sand slip off without any proper attention . This totally meant that I couldn't hear the sound Tik-Tik -Tik  everytime . That's why I told that there is noviceness in my mangement. 


 🌻~~~~~~^~~~~~^^~~~~~~~^^^^~~~~~~~^^^~~~~~~~^^ 🌸

2023: The year of application 

There are  no shortcuts in journey . We need to trace the way forward but the smart turns make it easier to complete  . With travelling forward,  simultaneaously you  get also the expierience of the distance traced before. So being conscious and using  your experience smartly may add on values of it.

 Dr. Kalaam says in his book Wings Of Fire that desire ,when it stems from the heart and spirit, when it is pure and intense , possesses awesome electromagnetic energy .This energy is released to the either each night ,as the mind falls into the sleep state .each morning it returns to the conscious state reinforced with the cosmic currents.That which has been imaged will surely and certainly manifested . You can rely ,young man ,upon this ageless promise as surely as you can rely upon the eternally unbroken promise of sunrise... and of spring.     


🌻 Have faith , if it would be reality in your dream , in your wish , in your love it must stay for forever .  

🌻Be patient and with preseverance make hard efforts . Add a new step everyday that lead the way to your dream.

🌻Try to keep yourself awaken and conscious as much as possible .Listen to Tik-Tik-Tik .

🌻And don't wish to be happy the whole year . Consider the year as the unit of time and celebrate it in its real form .Try to be a good human being with the great potential of your mental power that can handle all the situations of your life whether it is tough or convenient very happily. 




Thanks for being part of this blog...






What do the great people say? 

















🌻नव वर्ष संदेश (आचार्य प्रशांत) click here 🌻

All the lives

 Imaginations are either hijacked or taken off When emotion runs into their brackets. That's why buddhism taught the concept of Madhyama...